उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सपा के जिलाध्यक्ष ने लोगों को दिलाई सदस्यता, माला पहनाकर किया स्वागत

बांसी/सिद्धार्थनगर। विधानसभा बांसी में घोसियारी एवं कुर्थिया सेक्टर के तुलसीगंज चौराहा सहित कुर्थिया चौराहे पर पीडीए कार्यक्रम पूर्व विधायक जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में किया गया। वहीं सपा के प्रदेश सचिव राम मिलन भारती भी उपस्थित रहें। जिसमें घोसियारी सेक्टर के बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष सुरेन्द्र गौतम और कुर्थिया सेक्टर के बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष परशुराम भारती (बीडीसी), अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सपा की सदस्यता लेने के दौरान लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पीडीए कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम बहोर कन्नौजिया, अबरार हुसैन, हारून, गप्पू भारती, अखिलेश भारती, राम लगन भारती, मन्टू भारती सहित तीन दर्जन लोग मौजूद रहें।




