धूमधाम से मनाई गई ईंद मिलादुन्नबी, शान्ति माहौल में निकाला जुलूस

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। न्याय पंचायत चेतिया बाजार में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शान्ति और व्यवस्थित ढंग से निकाला गया। न्याय पंचायत अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत बड़हरघाट, निहलवां, चेतिया, दसिया, सुकारौली आदि गांवों से सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकालकर त्यौहार मनाया गया। चेतिया चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार यादव के नेतृत्व में तेज तर्रार दीवान धर्मेन्द्र यादव कुशल मार्गदर्शन सकुशल ईद मिलादुन्नबी सम्पन्न कराया गया। चेतिया पुलिस मयफोर्स मोर्चा संभाले रखा था। मिश्रौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव खुद डटे रहे। उक्त कार्यक्रम में बड़हरघाट के मौलाना मोहम्मद शकील रब्बानी, प्रबन्धक मुजाहिद, कोषाध्यक्ष यार मोहम्मद, अब्दुल सलीम महतो, उस्मान गनी (डब्लू भाई), हजरत अली उर्फ गुप्ता भाई आदि समस्त ग्राम वासियों कार्यक्रम में उपस्थित रहें। निहलवां मदरसे की मौलाना भी किसी से काम नहीं नहीं रहे। जिसके कड़ी में मौलाना असरार अहमद फैजी बरकाती, सई मोहम्मद सदरेआला् (प्रबन्धक), नियामातुल्लाह कोषाध्यक्ष, गुलमानीब, हकीउल्लाह, मोहम्मद इसहाक, मंज़ूर अली, मशूक अली सहित समस्त ग्रामवासियों उपस्थित रहें।




