शोहरतगढ़-खुनुवां मार्ग पर बाइकों की टक्कर में 5 घायल, 3 रेफर

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के अन्तर्गत शोहरतगढ़-खुनुवां मार्ग पर रक्षाबंधन पर्व के दिन शनिवार को दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गयें। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर तीन की हालत गम्भीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है। शनिवार को आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नं0- 09 शिवनगर निवासी 22 बर्षीय विकास पुत्र भगौती, 19 बर्षीय शिवा पुत्र राजू व 22 बर्षीय सिद्धार्थ कुमार शनिवार को खुनुवां से शोहरतगढ़ की तरफ आ रहे थे। इनके बाइक की टक्कर नेपाल की तरफ जा रहे 27 बर्षीय राहुल पाण्डेय पुत्र कपिल देव पाण्डेय, 68 बर्षीय निर्मला पाण्डेय पत्नी कपिल देव पाण्डेय निवासी गोपालपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल की बाइक से हो गई। वहीं जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गिरकर काफी घायल हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 नम्बर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पर पहुंचाया। जहां पर डा0 अभय भारती ने गम्भीर रूप से घायल विकास, शिवा और निर्मला पाण्डेय को इलाज के लिये माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि निर्मला पाण्डेय नेपाल से भारत में किसी जगह राखी बांधने के लिए आयीं हुई थी और वह घर वापस जा रही थी।




