उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विशेष पुलिस अधिकारी की तैनाती

लोटन/सिद्धार्थनगर। कोतवाली लोटन मे चयनित विशेष पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है कि ये लोग अपराध रोकने में सहायक होंगे। नवरात्र मे ये लोग चप्पे चप्पे पर तैनात देखे गए। निगरानी में निकले थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज दुर्गा मॉ की स्थापित प्रतिमा का दर्शन करने के उपरान्त विशेष पुलिस अधिकारियों से मन्त्रणा भी की। चलते चलते सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास भी दिलाया ।इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के जिम्मेदार, सम्भ्रान्त व्यक्ति वतमाम नागरिक उपस्थित रहे।




