मधवापुर राप्ती नदी के पुल से किशोरी के कूदने की खबर से प्रशासन हलकान

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया अन्तर्गत मधवापुर के पास स्थित पुल पर गुरुवार को ग्राम कुर्थिडीह निवासी नीतू पुत्री बरखु सुबह 4रू30 बजे घर से गायब हो गई है। इस दौरान उसने फोन करके अपनी मौसी को बताया कि में मरने जा रही हूं। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। दपोपरान्त दुपट्टा व चप्पल मधवापुर राप्ती नदी के पुल पर मिला है। एक तरफ शांका की स्थिति बनी हुई है। वहीं किशोरी को डूबते हुए किसी ने नहीं देखा है। कुछ लोग उसके डूबने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग गुस्सा होकर कहीं और जाने की बात कर रहे हैं। इस दौरान मौके पर मिश्रौलिया थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा पहुंचकर स्थानीय गोताखोर पुन्नवासी साहनी एवं टीम की मदद से लाश की खोजबीन करवाई जा रही है। खबर लिखे जाने तक लाश की कोई पुख्ता जानकारी नहीं हो पाया था। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल कौशलन्द, ग्राम प्रधान प्रेम सेवक व उप निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी सहित क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहें। वहीं पूर्व मंत्री डा0 सतीश द्विवेदी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और किशोरी की पीड़ित माता से मुलाकात कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी कई घटना पुल पर हो चुका है, भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो अब पुल पर जल्द से जल्द जली एवं बैरिकेडिंग करवाया जायेगा।




