भाजपा हमेशा से कर रही नफरत की राजनीति – नेता प्रतिपक्ष

इटवा/सिद्धार्थनगर। भाजपा हमेशा से नफरत की राजनीति करती आ रही है। अपने राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहीं देखा है। जनता को ऐसी राजनीति करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।उक्त बातें इटवा विधायक व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहीं। आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष व विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय ने शनिवार को पचमोहनी में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में नफरत की राजनीति करते हैं तथा प्रदेश में केवल नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। कभी बजरंगबली तो कभी मन्दिर-मस्जिद पर और कभी हिन्दू-मुसलमान पर बोलकर एक दूसरे पक्ष को नफरत की आग में झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर है और जनता परेशान है। सरकार बेरोजगार को रोजगार देने में असफल है। इस अवसर पर उदयभान तिवारी, ओमकार नाथ त्रिपाठी, मोहम्मद बाबर, जनार्दन दूबे, रामराज, आकाश पाण्डेय, सुबराती, विजय कुमार, प्रिन्स, चिक्कन पण्डित, अवधेश पाठक, जुगानी पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहें।



