उत्तर प्रदेशबहराइच
बलहा ग्राम पंचायत परबतिया गौशाला का हाल हो रहा बद से बद्तर

बहराइच। जनपद बहराइच बलहा ब्लॉक ग्राम पंचायत परबतिया में स्थित ककरी गौशाला का हाल बद से बद्तर होता जा रहा है जहां पर हर रोज एक दो मवेशी मर रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार ना ग्राम प्रधान ना ही सचिव मौके पर पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार जहां गौशाला में बेहतर व्यवस्था करने के हर उपाय लगा रही है वहीं सरकार की छवि को धूमिल करने में ग्राम प्रधान व सचिव कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गौशाला पर काम करने वाले व्यक्ति बता रहे हैं कि एक गाय आज मरी एक गाय कल मरी , ना मौके पर डॉक्टर पहुंचते हैं ना ही जानवर का कोई ध्यान भी रखता है। अब देखना है कि बलहा ब्लॉक बीडीओ इस मामले में जांच कर कोई कार्रवाई करेंगे या ऐसे ही इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।




