उत्तर प्रदेशश्रावस्ती
हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

श्रावस्ती। इकौना थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम तथा क्षेत्राधिकारी भरत पासवान के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में श्यामू वर्मा उर्फ राकेश बर्मा, तुलसीराम बर्मा और तुलसीराम की पुत्री, निवासी ग्राम महरौली थाना इकौना शामिल हैं।13 अक्टूबर को वादी शिवाकान्त सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके पिता की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा मु0अ0सं0-276/2025 धारा 103(1),115(2),352,351(3) बीएनएस के तहत दर्ज कर इकौना-भिनगा बाईपास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।




