गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

संतकबीर नगर ।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित महिला सम्मान समारोह में उपस्थित विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, सदस्य राज्य महिला आयोग जनक नदिंनी, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिला जज कृष्णकान्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकारी से अन्जय श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जनपद की सभी महिलाओं और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि एक शिक्षित, स्वंतंत्र एवं आत्मनिर्भर महिला केवल अपना ही नही बल्कि की पूरे समाज का भविष्य संवारती है।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधायकगण, सदस्य महिला अयोग, डी0एम0, एसपी, ए0डी0जे0 द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 43 महिलाओं एवं बेटियों को विभिन्न विभागों के माध्यम से उनके उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए मोमेन्टों एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने जनपद की सभी महिलाओं, बेटियों एवं बहनों का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हो रहा है। उन्होंने अपने परिवार में अपनी माता एवं महिलाओं द्वारा मिले संस्कारों एवं अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि चूॅकि मॉं बच्चें की प्रथम पाठशाला एवं शिक्षिका होती है, जिस घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है। उन्होंने महान सम्राट शिवाजी की महानता की पिछे माता जीजावाई जैसे महिला के योगदान को उदृत करते हुए कहा कि हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता उन्होंने जनपद की महिलाओं एवं बेटियों को उनकी कामयाबी और उन्नत भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज हमारे देश में बेटिया किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अन्जय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी महिलाओं एवं बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी एक शब्द नही सृष्टि का आधार है। उन्होंने देवियों से नारी शक्ति की तुलना करते हुए उपस्थित सभी महिलाओ, बेटियों को महिला सुरक्षा, घरेतु हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भ्रुण हत्या आदि के संबंध में कानून जानकारी देते हुए उनका मनोबल उॅचा रखने एवं किसी भी समस्या की दिशा में अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग करने प्रति प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डा0 सुनील कुमार, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, गीता सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी, भारी संख्या में महिलाएं/बेटियां आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!