कोटेदार से बीते 03 वर्ष 06 माह का बकाया गल्ला दिलाए जाने की मांग

बांसी। खेसरहा विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत कंडजा तृतीय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने उपजिलाधिकारी बांसी को पत्र देकर गाँव के कोटेदार से विगत 03 वर्ष छै मांह का आंगनबाड़ी केन्द्र का बकाया खाद्यान्न दिलाने की मांग किया है। उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में आंगनबाड़ी कार्यकत्री शान्ति राय ने गाँव के कोटेदार पर आंगनबाड़ी केन्द्र का खाद्यान्न नहीं दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। कोटेदार के विरुद्ध दिए गए शिकायती पत्र में शान्ति राय ने लिखा है कि 06 वर्ष तक के आंगनबाड़ी में पढने वाले नौनिहालों के लिए कंडजा के केन्द्र तृतीय हेतु नौनिहालों की संख्या के अनुसार प्रति मांह 35 किग्रा 0 गेंहू तथा 33 किग्रा 0 चावल का आवंटन कोटे के माध्यम से किया जाता है, जिसे कोटेदार द्वारा नहीं दिया गया। तहसील समाधान दिवस के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने कोटेदार से खाद्यान्न दिलाने व उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।




