उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए गए प्रबंध संपादक पी एन पांडेय
संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा से करूंगा निर्वहन: पी एन पांडेय

मेंहदावल/संतकबीरनगर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अहलकार सिंह नागर ने वरिष्ठ पत्रकार व प्रबन्ध संपादक पी एन पांडेय को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सलाहकार बनाया। पी एन पांडेय को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर की व पी एन पांडेय को बधाई व शुभकामनाए दी। प्रबन्ध संपादक पी एन पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अहलकार सिंह नागर द्वारा संगठन में जो जिम्मेदारी दी गई उसको पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास करूंगा। पी एन पांडेय के मनोनयन पर उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल। उनको बधाई देने वालो में प्रमुख रूप विधायक अनिल त्रिपाठी,सौरभ त्रिपाठी,शैलेश सिंह,अतुल सिंह,आलोक बर्नवाल,सुनील अग्रहरि,प्रदीप वर्मा,चंदन बर्नवाल,शैलेन्द्र सिंह आदि लोगों ने बधाई दी।




