महाशिवरात्रि के महापर्व पर जनपद के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

बलरामपुर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जनपद के कोने-कोने से लेकर जिला मुख्यालय तक महाशिवरात्रि की गूंज लगातार सुनाई देती रही नगर मुख्यालय पर स्थित मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ जमा होती दिखाई पड़ी उक्त अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित झारखंडी मंदिर पर भक्तों का जमावड़ा सुबह से ही लगना शुरू हो गया स्थानीय प्रशासन ने दर्शन आर्थियों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए पुर चौक बंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी मंदिर की तरफ जाने वाले सभी प्रमुख मार्गाे पर ई रिक्शा की आवागमन बंद कर दी गई थी जिससे अनावश्यक जाम मंदिर के सामने सड़कों पर ना लग सके इसी तरह राजापुर भारिया जंगल में स्थापित शिव मंदिर पर भारी संख्या में शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहा इसी तरह उतरौला के श्री दुखाहरण नाथ मंदिर पर भी भक्तों का सुबह से ही ताता लग रहा इसी क्रम में सुदूर तराई आंचल के मथुरा बाजार स्थित शिवाला मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देर शाम तक देखी गयी।




