संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच। दिव्यांग युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य को इकट्ठा किया। मिली जानकारी अनुसार बहराइच जिले के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के चुरवा गांव में शनिवार को युवक ने घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।जब परिजनों ने शव को लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए द्य टेपरा दाखिला चुरवा गांव निवासी दिव्यांग इंदल (42) का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक दिव्यांग युवक के पिता प्यारेलाल ने बताया कि जब बेटे के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो आवाज लगाई। पर बाहर न आने पर झांका तो वो फंदे पर लटका दिखा और अंदर से कमरे की कुंडी लगी हुई थी। पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। मुर्तिहा कोतवाल अमितेंद्र सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।




