प्राथमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बांसी। शासन के निर्देशानुसार खेसरहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भूपतजोत के परिसर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक धीरज प्रसाद गौड के देखरेख व विद्यालय प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रावती तथा उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी की अध्यक्षता में बच्चों व अभिभावकों के साथ आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शनिवार को हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई। चर्चा में सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बच्चा आउट आफ स्कूल न हो । इस अवसर पर शिक्षकगण, शिक्षा मित्र, आशा, आंगनबाड़ी के अतिरिक्त राजेन्द्र आदि भी उपस्थित रहे । प्रधानाध्यापक श्री गौड ने कहा कि कार्यक्रम में आयोजित सुलेख, चित्रकला एवं श्रुतिलेख प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।




