गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चंदे प्रसाद नंदवंशी प्रीमियर क्रिकेट लीग का हुआ शुभारम्भ

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। सीपीएन प्रीमियर क्रिकेट लीग का शुभारम्भ परसा पड़रिया ग्राउण्ड में बुधवार को किया गया। सीपीएन प्रीमियर क्रिकेट लीग के अध्यक्ष अनूप पाण्डेय व आयोजक/उपाध्यक्ष सीपीएन आई केयर सेन्टर परसा के डॉ0 अमित शर्मा की अगुवाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी रामदास पाण्डेय ने किया। इस दौरान समाजसेवी सतीश शर्मा, त्रिभुवन प्रसाद, अंकुर, मनोज विशेष मेहमान के रूप में हाजिर हुए। वहीं आयोजक डॉ0 अमित शर्मा ने कहा कि हम अपने क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। इसीलिए इस तरह का आयोजन आगे भी करते रहेंगे। मैच के पहले दिन 5 मैच खेले गये, जिसमें पहला मुकाबला पिपरा और मानिकोरा के बीच में खेला गया। जिसमें 46 रन से पिपरा की टीम ने जीत दर्ज की। डॉ0 अमित शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही है। विजेता टीम को ₹21000/- व उपविजेता टीम को ₹11000/- व ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जायेगा। वहीं योग्य खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन करके अपने माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर संजय शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, सूरज शर्मा, मंगेश शर्मा, विजय, अवनीश, रिंकू, ओंकार सहित सैकड़ों बुजुर्ग, नवजवान, युवा व बच्चे मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!