मोहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में शोहरतगढ़ पुलिस, कस्बे में किया फ्लैग मार्च

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी एवं प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बे में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों और ताजिया मार्गों का निरीक्षण किया तथा ताजियेदारों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने ताजिया बनाने वाले कारीगरों और आयोजकों से शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।



