राप्ती नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र में रविवार को राप्ती नदी में नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जबकि पुलिस एवं गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुट गई।जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज के आजाद नगर वार्ड नंबर-2 निवासी सुहेल (18) पुत्र अयलब अपने दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी पुल के पूर्वी छोर पर गंगा माई झाल के पास गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय नाविकों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।डुमरियागंज पुलिस एवं गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंचकर युवक की खोजबीन में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।




