जोगिया उदयपुर पुलिस ने 01 नफर वारन्टी को किया गिरफ्तार

जोगिया/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मीरा चौहान मयफोर्स द्वारा मंगलवार को वाद संख्या 93/2016 धारा 41/411/413/414 भा0द0वि0 से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी को ग्राम नगवा करछुलिया से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पुर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी सन्तराम पुत्र घूरे निवासी नगवा करछुलिया थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मीरा चौहान, हेड कांस्टेबल त्रिपुरेश चौबे,कांस्टेबल राजाराम राजभर मौजूद रहे।




