गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सफाईकर्मी उतारू हैं अपनी मनमानी पर, सफाई व्यवस्था ध्वस्त

जोगिया/सिद्धार्थनगर। भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सरकार की मंशा है गांव हो या शहर हर जगह साफ सफाई हो। जिसके विपरीत विकास खण्ड जोगिया उदयपुर के ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग मे स्वच्छता अभियान तोड़ती दम रास्ते व नालियों मे कूड़े का ढेर तोड़ती दम दिखाई प्रतीत हो रही है। ग्रामीण इलाको में नियुक्त कुछ को छोड़कर बाकी सफाईकर्मी अपने मनमानी पर उतारू है। विकास खण्ड जोगिया उदयपुर के ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग में साफ-सफाई न के बराबर है। प्राथमिक पाठशाला उत्तर तरफ मलिन बस्तियों में नालियां जाम होकर पटी हैं और जगह-जगह कूड़े सफाई व्यवस्था ध्वस्त करती हुई दिखाई दें रहीं हैं। बरसात के मौसम में अगर नाली की साफ-सफाई ना हो तो मच्छर व मक्खी अधिक पैदा होते है, जिससे गम्भीर बीमारियां मलेरिया, टाइफाइड, हैजा आदि उत्पन्न होने की संभावना रहती है। सूत्रों के मुताबिक तैनात सफाई कर्मी आते तो रोज हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। वहीं सम्बन्धित अधिकारी से आग्रह है कि ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग की जांच करवाकर उचित कार्रवाई करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!