गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

लापता बच्चे की तलाश में जुटी विशेश्वरगंज पुलिस

दैनिक बुद्ध का सन्देश

User Rating: 0.45 ( 1 votes)

बहराइच | विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दीवाना लखारामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बच्चा जिसका नाम सिद्धार्थ राज उर्फ यशु तिवारी, जो बुधवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से लखारामपुर चौराहे पर जरूरी सामान लेने गया था, लापता हो गया। 14वर्षीय सिद्धार्थ तिवारी पुत्र संजय तिवारी, काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा।परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद, परिजनों ने विशेश्वरगंज थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी अनुसार लखारामपुर चौराहे पर स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को दुकान से रोड पर फुटेज में साफ तौर पर बच्चा दुकान से बाहर जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस अब इस फुटेज की मदद से बच्चे की तलाश कर रही है और अन्य सुराग जुटाने की कोशिश में लगी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बच्चे को ढूंढने का आश्वासन दिया है। ग्राम वासियों ने भी बच्चे की तलाश में अपनी मदद देने की बात कही है ; वहीं मामले की जांच तेजी से जारी है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!