संदिग्ध परिस्थितियों में विधायक सुरेश्वर सिंह के आवास में घुसा युवक ; सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ तो जमकर ली तलाशी
युवक के पास तीन अलग-अलग नाम और पता वाले मिले आधार कार्ड

दैनिक बुद्ध का सन्देश
महसी /बहराइच | विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के आवास में रविवार दोपहर बाद एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर घुसने की कोशिश की। जब सुरक्षाकर्मियों को इस युवक पर संदेह हुआ तो उन्होंने युवक की जमकर तलाशी ली। तलाशी में युवक के पास तीन अलग-अलग नामों और पतों वाले आधार कार्ड मिले। मिली जानकारी अनुसार विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के आवास में पहचान छुपा कर घुसने वाले युवक पर संदेह के बाद सुरक्षा कर्मियों व एल आई यू दस्ते ने तलाशी ली तो युवक के पास अलग-अलग नामों से तीन आधार कार्ड मिले | जाति धर्म पहचान छिपा कर विधायक आवास में घुसने की शिकायत शिकायती प्रार्थना पत्र में विधायक के करीबी शेषमणि मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार दोपहर बाद एक युवक सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के आवास में अवैध रूप से दाखिल हो गया | संदेह होने पर सुरक्षा दस्ते व एल आई यू टीम द्वारा युवक की जामा तलाशी लेने पर युवक के पास अलग अलग नाम पते के तीन पहचान पत्र प्राप्त हुए जिन पर दर्ज नाम मोहम्मद इरफान तथा शैलेन्द्र कुमार है साथ ही पता भी अलग-अलग है | विधायक सुरेश्वर सिंह को पहले भी कई बार फोन और इंटरनेट कॉल के माध्यम से धमकी भरे फोन आ चुके हैं। उनके घर को जलाने का प्रयास भी किया जा चुका है। पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर विधायक समर्थकों में रोष व्याप्त है | आमजन में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर घुसने वाला युवक कौन है और यह किस उद्देश्य के लिए विधायक आवास में घुसा ; इस तरीके से कई सवाल लोगों के बीच उठ रहे हैं | क्या विधायक के खिलाफ किसी तरह का षड़यंत्र रचा गया था, ऐसे ही सवाल दर्जनों में है लेकिन इस पर पुलिस चुप्पी साधे हुए है और संदिग्ध को जेल भेज कर पुलिस जांच में जुट गई है।




