सीतापुर में हुए पत्रकार की निर्मम हत्या को लेकर निंदा सभा का किया गया आयोजन

बहराइच। विगत दिनों सीतापुर में हुई पत्रकार साथी राघवेन्द्र बाजपेयी की हुई निर्मम हत्या को लेकर एक निंदा सभा का आयोजन राधाकृष्णक पैलेस के प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता डाक्टर जे डी झा के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें उपस्थित सभी जनों ने उक्त घटना की निंदा करते हुए आक्रोश तथा असन्तोष प्रकट किया तथा उक्त जघन्य हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने तथा पीड़ित परिजनों को तत्काल न्याय देने की पुरजोर तरीके से मांग की । इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि योगी बाबा के शासन काल में समाज का प्रमुख स्तंभ पत्रकार तक सुरक्षित नहीं है जिसका ताजा उदाहरण सीतापुर में हुई निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले साथी राघवेन्द्र बाजपेयी जी की जघन्य हत्या है जिसमें अभी तक भाजपा शासन कुम्भकर्णी नींद सोई हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कानून ब्यवस्था एकदम ध्वस्त है तथा जंगलराज कायम है अपराधियों को सत्ता संरक्षण के चलते हौंसले बुलंद हैं। अगर पीड़ित परिवार को तत्काल न्याय और सुरक्षा प्रदान न किया गया तो कांग्रेस जन अग्रिम कदम उठाने के लिए विवश हो जाएंगे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार के कष्ट निवारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर नगरपालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी पंडित दीपक त्रिवेदी,कांग्रेस सेवादल के निवर्तमान अध्यक्ष इन्द्र कुमार यादव अवधराज पासवान सतीश सिंह लाल जी गिरि रामदीन गौतम ननके चौहान गिरिजेश यादव सरदार राम प्रताप सिंह विष्णु यादव केशरी नेता राम नरेश यादव शुभम त्रिपाठी सहित कई लोगों ने उक्त घटना की निंदा की।




