गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत चार घायल एक की हालत नाजुक इलाज जारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
गैसड़ी/बलरामपुर। थाना गौरा चौराहा के अंतर्गत ग्राम बेनी नगर से बृहस्पतिवार को जनपद बहराइच के एक गांव में बारात गए थे बारात से वापस लौटते समय थाना गौरा चौराहा के निकट पुरैना पेट्रोल पंप के पास चौपाइयां वाहन अनियंत्रित होकर रोड से नीचे गहरे गड्ढे में चली गई जिससे गाड़ी में बैठे सभी लोग जख्मी हो गए गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे सभी चोटिलों को निकट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंद नगर में त्वरित इलाज के लिए पहुंचाया गया जबकि सौरभ की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया । इलाज के दौरान पंचायत सहायक कर्मी सौरभ यादव पुत्र महादेव यादव आयु करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बेनी नगर की मौत हो गई जबकि सोनू पुत्र घनश्याम गुप्ता आयु 26 वर्ष , संदीप यादव पुत्र स्वयंवर यादव आयु 25 वर्ष , भूर्रे पुत्र संतु शर्मा आयु 18 वर्ष व चालक जाकिर आयु करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरा जनपद सिद्धार्थनगर घायल है जिनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गई वहीं परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष गौरा चौराहा ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है फिर हाल जांच करवाते हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!