गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम व एसपी ने प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर का किया निरीक्षण

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ प्राथमिक विद्यालय विशुनपुुर विकास खण्ड बर्डपुर का शनिवार को निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने प्रधानाध्यापक व विद्यालय के अन्य सहायक अध्यापकों से बच्चों की उपस्थिति के बारें में जानकारी प्राप्त की गयी। प्रधानाध्यापक आराधना चौधरी द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कुल 58 बच्चें पंजीकृत है। इस विद्यालय के अन्तर्गत एक ही मजरा है। विद्यालय में सभी बच्चें, स्वेटर, जूता-मोजा एवं ड्रेस में पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा निपुण तालिका, शिक्षक डायरी आदि को देखा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि 19 इण्डीकेटर के सापेक्ष विद्यालय में सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जायें। विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी। इसके अलावा मिड-डे मील में मीनू के अनुसार बन रहे भोजन को जिलाधिकारी द्वारा खाकर चेक किया गया जो मानक के अनुरूप पाया गया। रसोईया ड्रेस में थी। निरीक्षण के समय खण्ड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर, सहायक अध्यापक सुनीता चौधरी, निशा अन्जुम सभी उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!