शाश्वत सेवार्थ समिति द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

बलरामपुर। ग्राम सेमरहना निकट कोडरी घाट बलरामपुर में शाश्वत सेवार्थ समिति व पन्ना लाल सरावगी लाइंस नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने नेत्र का जांच कराया नेत्र चिकित्सालय टीम से शुभम सिंह द्वारा सैकड़ों वृद्धजनों की नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 14 व्यक्तियों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिनका निशुल्क ऑपरेशन पन्नालाल सरावगी नेत्र चिकित्सालय में डॉ अरुण कुमार द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों ने संस्था के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जनसेवा की भावना को सशक्त करते हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष योगेश तिवारी, डॉ अजय सिंह पिंकू, विनोद यादव, आशीष उपाध्याय, प्रदीप पासवान, घनश्याम यादव, डॉ शुभम सिंह,कैंप ऑर्गेनाइज़र अजय सिंह सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।




