क्या प्रभाव के आगे बेअसर हुई तबादला नीति? एडीओ पंचायत की तैनाती विवादों में

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर।उसका ब्लॉक में एडीओ पंचायत की तैनाती को लेकर उठे सवालों ने पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली पर चर्चा छेड़ दी है। शिकायतकर्ता श्रवण कुमार राय ने आरोप लगाया है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित अधिकारी की तैनाती अपने मूल तहसील क्षेत्र में ही कर दी गई, जो स्थानांतरण नीति की मंशा के विपरीत है।शिकायत सामने आने के बाद विभाग ने जांच शुरू करने की बात कही है। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि यदि तैनाती नियमों के अनुरूप नहीं थी, तो नियुक्ति के समय इसकी जांच क्यों नहीं की गई? क्या यह केवल प्रशासनिक चूक थी या फिर नियमों की अनदेखी?अब जांच के नतीजों पर सबकी नजर है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला केवल एक अधिकारी की तैनाती का नहीं, बल्कि विभागीय जवाबदेही और पारदर्शिता की परीक्षा भी होगा। जनता यह जानना चाहती है कि क्या जांच निष्पक्ष होगी और दोष तय होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होगी या नहीं।




