गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

शांति और सौहार्द के साथ मनेगा मुहर्रम, पयागपुर पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/बहराइच। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पयागपुर के अंतर्गत खुटेहना पुलिस चौकी परिसर में ताजियादारों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी दीपक सिंह ने शासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के सभी कार्यक्रम और ताजिया जुलूस निर्धारित नियमों के तहत ही आयोजित किए जाएं। इस दौरान जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या समस्या दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद ताजियादारों और संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि मुहर्रम पर्व को पूरी अकीदत, शांति और सौहार्द के साथ मनाने में वे पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। स्थानीय पुलिसकर्मी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!