गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

स्वास्थ्य सेवा में भ्रष्टाचार का आरोप, टीका लगाने के बदले एएनएम ने मांगी घूस

पीड़ित ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से की शिकायत

इटवा/सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के अन्तर्गत आने वाले ग्राम दिवली में एक गर्भवती महिला के पति ने गांव की सहायक नर्स (एएनएम) पर गम्भीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने डीएम डॉ0 राजा गणपति आर0 को लिखित शिकायत सौंपकर बताया है कि एएनएम ने घर पर टीकाकरण करने के बदले उनसे एक हजार रुपये की मांग की और कथित तौर पर धार्मिक भेदभाव वाली टिप्पणी भी की। आपको बता दें कि पिछले गांव के निवासी जमाल अहमद ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके गांव में टीकाकरण का कैंप लगा था। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। जिस दिन कैम्प लगा था, जमाल अहमद खाद लेने गये थे, जिस कारण उन्हें वापस आने में देर हो गई। जमाल अहमद ने बताया कि उन्होंने फोन पर एएनएम से अपनी पत्नी की परेशानी का हवाला देते हुए घर पर आकर टीका लगाने का अनुरोध किया। इस पर एएनएम ने कथित तौर पर कहा कि वह मुस्लिमों के घर नहीं जाती हैं और अगर उन्हें घर बुलाना है, तो एक हजार रुपये लगेंगे। पीड़ित ने यह भी दावा किया कि एएनएम ने गांव में अन्य कई लोगों के घर जाकर टीका लगाया है, जिससे उनका आरोप और भी गम्भीर हो जाता है। स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवा में इस तरह की घूसखोरी और कथित भेदभाव से आहत होकर, जमाल अहमद ने न्याय के लिए सीधे जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 का दरवाजा खटखटाया है और लिखित शिकायत दी है। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी इस गम्भीर मामले पर क्या एक्शन लेते हैं। आपको बता दें कि यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार और कर्तव्य की उपेक्षा से जुड़े सवालों को उठाता है, जिसकी उच्च-स्तरीय जांच आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!