गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दरोगा की रिवॉल्वर गायबरू आखिर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा?

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी। शिवनगर डीह थाना क्षेत्र के बरही सरकार में आए एक दरोगा की लाइसेंसी रिवॉल्वर का रहस्यमय ढंग से गायब हो जाना केवल एक सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिस हथियार की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं कानून के रखवालों के कंधों पर होती है, यदि वही हथियार सार्वजनिक स्थल से लापता हो जाए तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।बताया जा रहा है कि दरोगा ने रिवॉल्वर को कमरे में रखकर स्नान करने गए थे और लौटने पर हथियार गायब मिला। सवाल यह है कि आखिर एक सर्विस हथियार को इतनी असावधानी से क्यों रखा गया? क्या संवेदनशील हथियारों के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर निर्धारित मानकों का पालन किया गया था?घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन जनता यह जानना चाहती है कि यदि आम नागरिक से थोड़ी सी चूक पर सख्त कार्रवाई होती है, तो क्या सरकारी हथियार की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही की भी निष्पक्ष जवाबदेही तय होगी?यह मामला केवल एक रिवॉल्वर के गायब होने का नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था में अनुशासन, सतर्कता और जवाबदेही की परीक्षा का है। जांच निष्पक्ष और त्वरित होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कानून के रखवालों से जनता अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की अपेक्षा करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!