उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने पिपरा फरदंग पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पिपरा फरदंग विकास खण्ड खेसरहा पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का बुधवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा एएनसी रजिस्टर, एचआरपी रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नवजात शिशुओं को टीका न लगने पर एएनएम सीमा चतुर्वेदी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सीएचओ का भी स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही टीकाकरण दिवस के एक दिन पूर्व घर-घर जाकर अवगत करायेंगे।




