अटेवा के आह्वान पर भनवापुर में यूपीएस-एनपीएस का हुआ बहिष्कार

भनवापुर। भनवापुर के संविलयित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में अटेवा के आह्वान पर यूपीएस एनपीएस बहिष्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षा क्षेत्र भनवापुर के सैकड़ो अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों ने यूपीएस एनपीएस लिखी पर्चियों का दहन किया। इससे पहले उपस्थित अटेवियन्स को आईटीसेल प्रदेश सह प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सक्सेना ने यूपीएस की हानियों पर विस्तार से चर्चा किया। ब्लाक महामंत्री अटेवा भनवापुर मारुत पाण्डेय ने एनपीएस और यूपीएस के दंस से मुक्ति के लिए एकजुट होने का आग्रह करते हुए इसे लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। जूनियर शिक्षक संघ भनवापुर के अध्यक्ष आशीष भारती ने अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेन्शन न बहाल करना एक देश एक विधान का मजाक है। बहिष्कार कार्यक्रम में डा राकेश कुमार, मनोज वरुण, अनिल गौड़, प्रभात कुमार, अमित त्रिपाठी सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे।



