उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ठंडक में पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें पशुपालक- डॉ आर. बी. यादव

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ विकास खंड के ग्राम सभा जगदीशपुर राजा में दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर में भैस, गाय, बकरी को मिलाकर 150 मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। नौगढ़ के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर आर बी यादव के संचालन में आयोजित मेले शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि नवल किशोर विश्वकर्मा ने गाय को विधि-विधान के पूजा अर्चना किया। डाक्टर पवन कुमार 1962 ने आये पशुपालक को पशुओं के बिमारी जैसे बांझपन, लम्पी से बचाव, कीड़े की दवा कब और कैसे दी जाय, बकरी डायरिया, निमोनिया आदि के बारे में जानकारी दिये। सरकार के द्वारा दी जा रही योजना के बारे में जानकारी दियें। कीड़े की दवा, भूख के मिनरल मिक्सचर, लीवर टानिक वितरण की गयी। मोल्हू, रामदेव, सावित्री,दुखी, रामप्यारे, झिंगन, रामनेवास, कृपाल, रामकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।




