गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

श्रीदत्तगंज में सपा की बैठक में पीडीए पर चर्चा

बलरामपुर। रविवार को जनपद विधानसभा बलरामपुर सदर के अंतर्गत ग्राम श्रीदत्तगंज में पी डी ए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में गैसड़ी विधायक माननीय राकेश यादव जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करेगी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। पूर्व विधायक माननीय राम सागर अकेला जी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व में की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि समाजवादी सरकार में बेरोजगारों, नौजवानों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण काम किए गए। आगे कहा कि पार्टी अनुचित बिजली बिलों के खिलाफ और थाना-तहसीलों में गरीब, किसान और मजलूमों के उत्पीड़न के विरुद्ध लड़ाई जारी रखेगी। बैठक में सपाइयों ने पी डी ए के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा बाबा साहेब के विचारों पर चर्चा करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारी को से पी डी ए का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर हृदय राम यादव, चच्चा सफ़ीउल्लाह खां, शाहरून वसीम खान, अब्दुल हसीब खां, महेंद्र विक्रम अकेला, उमर खां, इकबाल जावेद फ्लावर, भरत लाल चौधरी, सुरजीत पटेल, विनय यादव, राहुल यादव, मिथुन पासवान आदि सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त विज्ञप्ति सपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव ने दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!