गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

अज्ञात व्यक्ति का सड़ा हुआ शव बरामद

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के बिशुन पुरवा चौकी अंतर्गत बस्ती-बॉसी मार्ग पर स्थित दमया व पिपरा के बीच पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा हुआ शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की जानकारी तब हुई जब अगल-बगल के गाँव के बच्चे बकरी चरा रहे थे और पुल के समीप जाने पर काफी दुर्गंध हुआ तो बच्चों ने व चरवाहों ने गाँव के लोगों को जानकारी दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम रुधौली, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे, बिशुनपुरवा चौकी प्रभारी जयविंद कुमार और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। शव की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन शव काफी पुरानी और सड़ी हुई थी, जिससे कुछ भी पहचान में नहीं आ पाया। शव मुंह के बल पड़ा हुआ था और व्यक्ति नीले कलर का स्वेटर जैसा और टाऊजर पैंट, बेल्ट, जूता पहना था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव किसका है और उसकी मौत कैसे हुई। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति के शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!