समरसता भोज सनातन समाज के एकता का माध्यम है – राजू श्रीवास्तव
भनवापुर के मन्नीजोत चौराहे पर मित्र संघ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ समसरसता भोज का कार्यक्रम।

सिद्धार्थनगर। भनवापुर समरसता भोज सनातन समाज के एकता का माध्यम है, यह कार्यक्रम सभी को सूत्र में पिरोने का काम करता है। इसलिए सहभोज समाज में जाति-पाति की भावना को दूर करते हैं। यह बातें मित्र संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने मित्र संघ की स्थापना दिवस के अवसर पर मन्नीजोत चौराहे पर आयोजित तहरी सहभोज के दौरान कहीं। मन्नीजोत चौराहे पर आयोजित समरसता तहरी भोज समारोह को राजू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक लाभ के चलते जातियों को तोड़ने एवं बांटने की साजिश चल रही हैं। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि मित्र संघ की ओर से समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान, राम आशीष पाठक, राजेश द्विवेदी, अमरनाथ सिंह, श्याम सुन्दर अग्रहरि, विनय पाठक, रमेश पान्डेय, रामनिवास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।




