वैध तमंचा बनाने की पकड़ी गई फैक्ट्री, दो अभियुक्त अवैध तमंचा बनाने के उपकरण के साथ किए गए गिरफ्तार

बहराइच। विगत दिनों पहले खैरी घाट पुलिस को क्षेत्र में अवैध तमंचा बनाने वालों के बारे में जानकारी मिली, पुलिस ने छापा मार कर अवैध तमंचा बनाने वाले अभियुक्त को उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार कल दिनांक 06.10.2025 को थाना खैरीघाट पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि बाबू पुरवा दा0 रामपुर धोबियाहार में बुद्धिसागर के घर पर अवैध असलहे का निर्माण हो रहा है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में खैरीघाट पुलिस द्वारा बुद्धिसागर के घर दबिश देकर समय करीब 17.00 बजे 02 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया। घर की तलाशी की गयी जहाँ से 03 देशी निर्मित तमंचा .315 बोर व 03 अर्द्ध निर्मित तमंचा व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुआ। अभियुक्तों से नाम पूछने पर उन्होने अपना नाम बुद्धि सागर विश्वकर्मा पुत्र विशेसर विश्वकर्मा,अरमान अली पुत्र मदार बक्श बताया। पुलिस के द्वारा जब सख्ती बरती गई तो अभियुक्त बुद्धिसागर ने बताया कि मैं अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए असलहे का निर्माण व बिक्री पिछले कुछ वर्षों से कर रहा हूँ । पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 475/2025 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को बरामद माल के साथ जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से03 निर्मित देशी तमंचा .315 बोर,03 अर्धनिर्मित देशी तमंचा,03 रेती लोहे की ,01 हेक्सा मशीन,04 आरी ब्लेड ,02 हथौड़ा छोटा बड़ा,04सड़सी,02 सुग्गी छोटी,03 सुम्मी बड़ी लकड़ी लगी हुयी,02 नाल स्टील का सफेद 12 बोर,02 नाल लोहे की ळप् पाइप वाली,01 स्टील की छोटी नाल ,05 लोहे का सुम्मा, 04 रूखानी छोटी बड़ी, 01 लोहे का प्लेट ,01 स्प्रिंग, 01 ग्लैण्डर मशीन,01 बंडल पीतल का रॉड जोडने वाला, 01 अद्ध निर्मित लोहे की मुठिया, 01 अर्द्ध निर्मित नाल लोहे का ,01 नाल लोहे का .315 बोर,01 बाडी लोहे की अर्द्ध निर्मित,01 भट्ठी पंखा,01 लोहे की चादर बाडी बनाने वाली,01 रंदा लकड़ी का ,04 रिपिट लोहे का ,01 भट्ठी मे आग जलाने के लिये लोहे की अंकुसी ,01 इंची टेप बरामद हुआ।




