गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कांग्रेस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, मांगा कुम्भ मे हुई मौतों व घायलों का आंकड़ा

सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक कर महाकुंभ प्रयागराज में अफरा-तफरी के दौरान भगदड़ में मृतक परिवारों की वास्तविक सूची एवं घायल लोगों के इलाज एवं सूची को उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपने निवर्तमान उपाध्यक्ष अनिल सिंह श्अन्नूश् की अध्यक्षता में दिया गया। मुख्य वक्ताओं में देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सुदामा प्रसाद, गुल मोहम्मद, शकील अंसारी ने अपनी बातें रखीं। अपने सम्बोधन में अनिल सिंह श्अन्नूश् ने कहा जहां सरकार पूरे प्रदेश एवं देश में श्रद्धालुओं का आवाह्न किया था। प्रयागराज महाकुंभ में शुभ मुहूर्त में शुभ स्नान करने का वहीं सरकार ने हिन्दू श्रृद्धालुओं की आबादी एवं संख्या के अनुरूप चाक चौबन्द व्यवस्था करने में पूर्णतया विफल रहीं। मौनी अमावस्या के दिन आधी रात को महाकुम्भ प्रयागराज के मुख्य पॉइन्ट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े, किस प्रकार अफरा-तफरी मची कि लोग उल्टे पांव उल्टा भागने लगे और इतना बड़ा हादसा हो गया। हम जिलाधिकारी के माध्यम से अपील करते हैं कि राजपाल को शीघ्र जांच करवाते हुए वास्तविक मृतकों की सूची एवं घायल श्रद्धालुओ की सूची, मेला प्रबन्धक एवं सरकार सार्वजनिक करें। श्री सिंह ने आगे कहा घायल व्यक्तियों का इलाज भी नितान्त आवश्यक है एवं आने वाले मुख्य स्नान की तिथियों पर सरकार को व्यवस्था और चाक चौबन्द करने की जरूरत है। अन्यथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृति हो सकती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुल मोहम्मद, राजकुमार पाठक, शौकत अली अकरम अली सिद्दीकी, होरी लाल श्रीवास्तव, जुबेर अहमद, सन्तोष चौधरी, हाफिजुर रहमान, धर्मेन्द्र गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!