उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारीने राजकीय कन्या इन्टर कालेज का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा राजकीय कन्या इन्टर कालेज एवं राजकीय इन्टर कालेज सिद्धार्थनगर में कराये जा रहे कार्याे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत विद्यालय में मल्टीपर्पज हाल, कक्षा-कक्ष, लैब, षौचालय, सीसीरोड आदि निर्माण कार्य को देखा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समय बद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार उपस्थित थे।




