गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पल्लेदार की कार कि ठोकर लगने से मौत

बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गतबेलौहा-घोसियारी मार्ग पर घोसियारी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित कार की ठोकर से छितही से पल्लेदारी का काम कर अपने घर रिउना जा रहे 55 वर्षीय तिलकराम उर्फ जलालू पुत्र छोटकान की मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह बगल स्थित लाही के खेत में तिलक राम के शव को देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर गाँव में मातम का माहौल है। घटना रविवार देर रात्रि की बताई जाती है। लोगों के अनुसार रविवार देर रात छितही से पल्लेदारी कर घर जा रहे तिलकराम को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित कार संख्या यूपी 51 बीएम 2638 सडक किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा कर रुक गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से कार सवारों को चोट नहीं आई। जबरदस्त टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार सवारों को बाहर निकलवाया, लेकिन कार की ठोकर से दूर खेत में गिरे तिलकराम के शव को नहीं देखा, न ही कार सवारों ने बताने की जरूरत समझी। सोमवार सुबह घटना स्थल के बगल खेत में तिलकराम का लहूलुहान शव देख लोगों को घटना की वास्तविक जानकारी हुई। कार कहाँ की और किसकी है समाचार भेजे जाने तक ज्ञात नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर हाहाकार मच गया। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे कुर्थिया चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने कहा कि घटना से संबंधित कार को कस्टडी में ले लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!