गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नहर की पटरी के किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम बच्चे,तीनों बच्चों की हुई मौत

विशेश्वरगंज/बहराइच। विकासखंड विशेश्वरगंज अंतर्गत बड़ा निजाम मजरा सुजानडीह गांव का मामला प्रकाश में आया है जहां पर नहर के किनारे सड़क निर्माण कार्य के दौरान नहर के बगल से मिट्टी खोदी गई थी बड़े-बड़े गड्ढे बन गए जब बरसात हुई तो इन गड्ढों में पानी भर गया पानी भरे होने के नाते गांव के तीन बच्चे नहाने के लिए कूद गए लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण बच्चे डूबने लगे जब बच्चों की चीख पुकार की आवाज आसपास के लोगों ने सुना तो तुरंत ही बच्चों को पानी से बाहर निकाल कर पास के स्थानीय अस्पताल में ले गए लेकिन हालत में सुधार न होने के नाते एक बच्चों को परिजनों ने इकौना में स्थित अस्पताल को ले गए और दो बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज पहुंच कट्टा पहुंचाया गया मिली जानकारी अनुसार तीन बच्चों का नाम राज पुत्र मंगरे 10 वर्ष, सुलेमान पुत्र सलमान 6 वर्ष, सुल्तान पुत्र सलमान 8 वर्ष है। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती तीनों बच्चों की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार पयागपुर व थाना अध्यक्ष विशेश्वरगंज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!