गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

छापे मारी में 141 बोरी अनाज बरामद, पीकप सीज

कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी कैम्प बजहा प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीणा सुरक्षा बलों के साथ रात्रि गस्त में थे। इसी दौरान गौरी नेपाल जा रही एक पीकप खाद्यान पकड़ कर सीज कर दिया। जिसमें चालक 22 वर्षीय कुलदीप निवासी मरवाटिया थाना कपिलवस्तु को गिरफ्तार कर लिया गया। पीकप सहित 45 बोरी कस्टम कार्यालय खुनुआ भेज दिया गया। तस्कर से गोदाम के बारे में सूचना मिली,मौके पर सुरक्षा कर्मी पहुंचे,गोदाम मालिक अमन गुप्ता वा कृष्णा पांडेय जवानों से विरोध किया।गोदाम नहीं खोल रहा था।एसएसबी जवान रात्रि भर गोदाम को सुरक्षा घेरे में ले लिये।सुबह सूचना जिला अधिकारी डा राजा गणपति आर को सूचना दी गई।जिनके निर्देश पर शनिवार को सदर नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव,नवीन प्रकाश श्रीवास्तव, वा मंडी समिति के सचिव विजय सेन सिंह मौके पर पहुंचे अमन गुप्ता को पकड़ कर गोदाम खुलवाया गया।गोदाम की तलाशी ली।जिसमें फर्जी कृष्णा पांडेय ट्रेडर्स के नाम से चल रहे गोदाम पर कार्यवाही करते हुए। 96 बोरी खाद्यान को कब्जे में लिया गया। ट्रेडर्स का मालिक कृष्ण पांडेय पुत्र केशरी पांडेय बजहा,वा अमन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मित्तल गुप्ता मौके से फरार हो गया। मकान मालिक इंद्रावती गुप्ता से पूछताछ किया गया। उन्होंने कहा कि यह मकान हमने पांडेय ट्रेडर्स को किराया पर दिया है।लेकिन उनके पास एग्रीमेंट का कोई वैध कागजात नहीं था। वास्तविकता यह रही कि पुत्र अमन गुप्ता,वा कृष्णा पांडेय दोनों मिलकर माल को नेपाल पहुंचवाने का कार्य करते है।गोदाम से अनाज की 96 बोरी निकाल विधिक कार्यवाही करते हुए कस्टम कार्यालय खुनुआ भेज दिया गया। नायब तहसीलदार ने कहा इनके खिलाफ विधिक कार्यवाही कराई जाएगी।सीजर में सुरक्षा कर्मी संजीव गौरव,सुनील कुमार पीवी,आशुतोष कुमार पाठक,राजन कुमार झा, कस्टम इंस्पेक्टर अक्षय यादव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!