गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

विधायक अजय सिंह के सहयोग से 1800 यात्री महाकुंभ के लिए रवाना

बस्ती। हरैया विधायक अजय सिंह के द्वारा निशुल्क प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या भगवान राम के दर्शन के लिए क्षेत्रवासियों को भेजे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को छठवें चरण में 30 बसों में 1800 तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया। विक्रमजोत ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह और अन्य के द्वारा झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए। विधायक के सहयोग से यात्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी श्रद्धालुओं में किया गया। प्रमुख ने सुखद और मंगल यात्रा की कामना करते हुए शुभकामना दिया। प्रमुख ने बताया कि यह बसें तीर्थयात्रियों को लेकर महाकुंभ में प्रयागराज जाएंगी, जहां उन्हें दर्शन स्नान कराने के बाद वापस अयोध्या दर्शन कराते हुए उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए रहने-खाने इत्यादि की भी व्यवस्था विधायक द्वारा निःशुल्क कराई गई है। इस अवसर पर परशुरामपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पान्डेय, अखिलेश सिंह प्रधान, राम ललित पाण्डेय, भारत सिंह, निर्मल सिंह, मोहन मिश्रा, बृजेश मिश्रा, विक्कू सिंह, बड़े सिंह, राजन पान्डेय, बीरू सिंह, दुर्गेश सिंह, विनोद गुप्ता, मनोज पाण्डेय, अंकित चौधरी, मुन्ना सिंह, विनोद गुप्ता, अतुल तिवारी, राजन तिवारी, ज्ञान विक्रम सिंह, मनीष सिंह, राजू मौर्या, दीपक, सचिन श्रीवास्तव, सीताराम मौर्या, बबलू सिंह, रविन्द्र सिंह, दीपक, छेदीलाल, जय प्रकाश, अखिलेश, रंजय कन्नौजिया, पंचम वर्मा, रामपाल सोनकर, विजय पाल वर्मा, सूर्यलाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!