गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर।  भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत) संगठन सिद्धार्थनगर द्वारा उपजिलाधिकारी बांसी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि 26-1-2025 को गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व पर ट्रैक्टर प्रभात फेरी करते हुए ग्राम पंचायत व ब्लॉक, तहसील मुख्यालय से होते हुए 3 किलोमीटर पूरब तेजगढ़ में अमर शहीद स्मारक चन्द्रशेखर आजाद स्थल पर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी व सदस्य गण/ ग्रामीण क्षेत्रो से आये अन्य किसान परिवार के द्वारा गणतन्त्र दिवस मनाया जायेगा। अतः एसडीएम से अनुरोध है कि आप उक्त स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। वहीं भाकियू आप को बतौर मुख्य अथिति के रूप में सादर आमन्त्रित करता है। जिसमे राकेश कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, देवेन्द्र नाथ मिश्रा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी जिला मीडीया प्रभारी सिद्धार्थनगर, राधेश्याम सोनी जिला प्रवक्ता सिद्धार्थनगर, उमेश चन्द्र निषाद जिला कोषाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, भूपेन्द कुमार सिंह तहसील अध्यक्ष बांसी, चन्द्रिका प्रसाद यादव नगर अध्यक्ष बांसी, राधेरमण मौर्या बांसी, शिव कुमार यादव जनिया जोत, हाफिज अहमद अली ब्लाक अध्यक्ष मिठवल, राम कुमार यादव राम कुमार यादव ब्लाक अध्यक्ष खेसरहा आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!