लोटन बी.डी.ओ.आयुष अग्रवाल की मौजूदगी में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर लाल निशान

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन कस्बे में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार अमित सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सड़क की जमीन को नापकर लाल निशान लगा दिए हैं। यह कार्रवाई ठोठरी तिराहे से लेकर कोल्हुई रोड तक की गई है। यह कार्रवाई प्रभारी बीडीओ लोटन आयुष अग्रवाल आईएएस के रिपोर्ट पर की गई है। लोटन कस्बे में पीडब्ल्यूडी की पटरी पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को प्रभारी बीडीओ लोटन आयुष अग्रवाल आईएएस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने सड़क की जमीन को नापकर लाल निशान लगा दिया है। नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ 14 मीटर के अंदर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया जाएगा। राजस्व निरीक्षक अब्दुल कयूम, लेखपाल सुभाष चन्द्र, अखिलेश यादव, मनोज, अजय कुमार, विनोद कुमार वरुण की टीम ने ठोठरी तिराहे से लेकर कोल्हुई रोड तक सड़क की पटरी की पैमाइश कर लाल निशान लगा दिया है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज मैं फोर्स के साथ मौजूद रहे।




