उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय महादेवा मौलवी का किया निरीक्षण

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा बीएचएनडी दिवस के अवसर पर विकास खण्ड शोहरतगढ़ के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय महादेवा मौलवी का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा केन्द्र पर उपस्थित एएनएम वन्दना यादव से एचआरपी रजिस्टर को देखा गया। जिसमें 7-8-9 माह की गर्भवती महिला का नाम एचआरपी रजिस्टर में देखा गया। एएनएम से पूछा गया कि गर्भवती महिला को क्या सलाह दी गयी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य सुधार करने का निर्देश दिया। किसी भी गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। बच्चों का टीकाकरण समय से लगाये जायें। इस दौरान प्रधानाध्यापक, अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, रसोइयां सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




