गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध रूप से सड़क और फुटपाथ पर आवागमन को किया गया सुविधाजनक

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के अन्तर्गत पुलिस द्वारा सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को हटवाकर आवागमन को सुविधाजनक किया गया और साथ ही साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया। सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण हटवाकर वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए रास्ते को सुरक्षित और अवरुद्ध रहित किया गया। ठेले और स्टॉल के मालिकों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानें ऐसी जगह पर स्थापित करें जिससे सड़क पर यातायात में कोई रुकावट न हो। वाहनों पर अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म हटवायी गयी। ठंड के चलते लो-विजिबिलिटी के चलते ट्रास्पोर्ट वाहनों पर निःशुल्क रेफ्लेक्टिव टेप लगाया गया। यातायात नियमों के पालन हेतु हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और अन्य नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। स्कूलों और व्यस्त मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने, हार्न के अनुचित प्रयोग से बचने और सिग्नल/सड़क संकेतों का पालन करने की अपील की गई। ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए गाड़ी चलाने के खतरों के बारे में नागरिकों को जानकारी दी गई | पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए भी सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया | पार्किंग की सही व्यवस्था और जाम की स्थिति से बचने के लिए उपाय भी बताए गए। इस  अभियान के दौरान अवैध कब्जे हटाने के साथ-साथ वाहन चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान की कार्रवाई करने के साथ साथ नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु पंपलेट वितरित किए गए। यह अभियान जनपद बहराइच में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!