ग्राम परसौना में एक बर्ष से सफाईकर्मी नहीं है तैनात, गांव में गन्दगी को लेकर बीमारी फैलने की अशंका

लोटन/सिद्धर्थनगर। विकास खण्ड लोटन के ग्राम परसौना में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को पंचायती राज विभाग के कर्मचारी तार-तार कर रहे हैं। यहां पिछले एक बर्ष से कोई भी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है। जिसके कारण पूरे गांव की नालियां गन्दगी से भठी हुई है और दुर्गन्ध उत्पन्न कर रही है। जिससे ग्रामीणों में अनेक प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक बर्ष से सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं होने से गांव की गलियां और नालियां गन्दगी से भरी हुई है। अब बरसात का मौसम आ गया, इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उत्पन्न होने का भी खतरा बढ़ गया है। पूर्व खण्ड विकास अधिकारी लोटन एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से कई बार आग्रह करने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नही हो पा रहा है। ग्रामीण सोनू सिंह, संजीत सिंह, पियूष सिंह, सोमन प्रसाद, गुड्डू विश्कर्मा, विपिन सिंह, राजू सिंह आदि ने जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 से गांव में सफाई कर्मचारी नियुक्त कराने की मांग की है।




