उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एसएसबी कैम्प के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

जोगिया/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। जिसको एसएसबी जवानों और पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। आपको बता दें कि 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैम्प के सामने अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान बस्ती जिले के बभनान लक्ष्मीबाई नगर निवासी 32 वर्षीय श्याम बाबू के रूप में हुई। वह अपने रिश्तेदार के घर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों और पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर श्याम बाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जोगिया पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।




