रामबल यादव इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में आज रामबल यादव इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का तीसरा व अंतिम दिन रहा जिसमें प्रत्येक खेल में प्रतियोगियों ने अपना पूरा दमखम लगाया जिसमें रामबल यादव इंटर कॉलेज के साथ-साथ अन्य विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं एवं मंडल स्तरीय, जिला स्तरीय खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया अंतिम दिन में आयोजित खेल कैरम बोर्ड बालक वर्ग में पीयूष सिंह और बालिकाओं में मुस्कान कुशवाहा तथा शतरंज में बालिकाओं में अलिमुन्निशा और बालक में चंदन वर्मा बैडमिंटन खेल में बालकों में सुनील वर्मा ने और खो-खो खेल प्रतियोगिता में प्रस्तुति सिंह (कप्तान) की टीम ने बाजी मारी खो-खो खेल प्रतियोगिता के साथ ही प्रबंधक राजेश कुमार यादव की उपस्थिति में इस भव्य खेल प्रतियोगिता का समापन कराया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार वर्मा तथा सहायक अध्यापक गण राम झिनकान यादव,ताज मोहम्मद, अंकुश यादव,विनय कुमार यादव,उमेश कुमार वर्मा, चंदन जायसवाल, रामप्रताप वर्मा, रमाकांत पांडे, रामबचन यादव, जुबेर अहमद अताउल मुस्तफा, संजय प्रजापति, बाबूलाल वर्मा, दयाशंकर, सचिन गुप्ता, सुधा यादव, रागनी वर्मा, पूनम मौर्या, मनीषा वर्मा, सोनी मौर्य, नंदनी यादव, रीपा वर्मा आदि उपस्थित रहे।




