महिलाओं एवं बच्चियों को पुलिस ने चलाया गया जागरुकता अभियान
पुलिस ने पति-पत्नी विवाद को किया सुलह समझौता

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ सन्तोष तिवारी के निर्देशन में रविवार को ग्राम नीबी दोहनी थाना शोहरतगढ में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस दौरान उप निरीक्षक राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह, आरक्षी पवन मौर्या, महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी व महिला कांस्टेबल मंजू सरोज उपस्थित रहें। वहीं इसी क्रम में रविवार को मिशन शक्ति केन्द्र थाना शोहरतगढ द्वारा पति-पत्नी विवाद में सुलह समझौता कराकर नव दम्पत्ति को एक साथ भेजा गया।




